फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electricity,hardoi,hardoi news

देर रात जला ट्रांसफार्मर, 14 घंटे से आपूर्ति बाधित

Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
electricity,hardoi,hardoi news
कंजड़ चौराहा पर ट्रांसफार्मर पर कार्य करते सब स्टेशन के कर्मचारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर में कंजड़ चौराहा पर लगा ट्रांसफार्मर शनिवार की देर रात जल गया। इससे एक बड़े हिस्से की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को गर्मी में ही रात काटनी पड़ी। रविवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया जा सका था। वहीं मोटर नहीं चलने से लोगों पानी की भी किल्लत से जूझना पड़ा। जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है, रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कस्बे के मोहल्ला नागर में कंजड़ चौराहा के लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 500 कनेक्शन हैं। इससे तीन हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। कंजड़ चौराहा से इस्लामगंज और यूसुफजई से पूर्वी नागर चौराहा तक रात में बड़ी संख्या में लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं, जिससे अक्सर तार टूटने, जंफर उड़ने समेत ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात लगभग 2 बजे तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। इससे मोहल्ले के एक बड़े हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को गर्मी से दो चार होना पड़ा। यही नहीं रविवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। लोगों के लिए जरूरत का पानी तक जुटाना मुश्किल हो गया। जेई सोमपाल गंगवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई है। सुबह से एक टीम ट्रांसफार्मर सही करने का प्रयास कर रही है। शाम तक ट्रांसफार्मर सही होने पर आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उठता है सब स्टेशन का फोन
मोहल्ला नागर निवासी गुड्डू खां, उमाकांत सिंह, जुनैद, वसीम व रवि आदि ने बताया कि आपूर्ति बाधित होने या किसी प्रकार की सूचना देने के लिए अगर उपकेंद्र के नंबर पर फोन करो तो कॉल रिसीव नहीं होती। रात से रविवार दोपहर तक लोग आपूर्ति बहाल होने के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन करते रहे, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। लोगों ने कहा कि जेई को चाहिए कि एसएसओ की ड्यूटी का चार्ट उसके नाम व नंबर के साथ जारी करें। आवश्यकता पड़ने पर लोग उसे फोन कर जरूरी सूचना दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed