{"_id":"69c8145ae37b7ee7e00a4c4c","slug":"electricity-corporations-surgical-strike-on-power-cut-off-operators-25-arrested-in-early-morning-raid-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147129-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कटियाबाजों पर विद्युत निगम की सर्जिकल स्ट्राइक, तड़के छापेमारी में 25 धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कटियाबाजों पर विद्युत निगम की सर्जिकल स्ट्राइक, तड़के छापेमारी में 25 धरे गए
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। विद्युत निगम की टीम ने तड़के शहर के विभिन्न मोहल्लों में छापा मारकर 25 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा-135 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। निगम की इस अचानक कार्रवाई से पूरे शहर में खलबली मची रही।
कटियाबाजी पर अंकुश लगाने और विद्युत चोरी करने वालों पर लगाम कसने के लिए विद्युत वितरण खंड हरदोई की टीम ने जब लोग गहरी नींद में थे तब निगम की टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश दी। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश के निर्देशन में उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे के नेतृत्व में शहर के धन्नूपुरवा, मोमिनाबाद, इदरीशगंज, सुभाषनगर, बिलग्राम चुंगी, महेंद्र नगर कॉलोनी, प्रगति नगर, अनंग बेहटा और खदरा में सघन चेकिंग की गई।
तड़के 04:15 से सुबह 06:15 बजे तक चलाए गए चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करने वालों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान टीम को 25 स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी के मामले मिले। निगम ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से लोगों में खलबली रही।