{"_id":"681cf412509fa4c65b09df3e","slug":"electricity-bill-dues-of-rs-35-lakh-30-connections-cut-hardoi-news-c-213-1-hra1004-130940-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली बिल का 35 लाख रुपये बकाया, 30 के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली बिल का 35 लाख रुपये बकाया, 30 के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
फोटो-27-नगला खानपुर में बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान मौजूद बिजली विभाग की टीम। संवाद
बिजली विभाग की टीम ने नगला खानपुर गांव में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगला खानपुर गांव में उपभोक्ताओं पर 35 लाख रुपये की बिजली बिल की बकाएदारी होने पर बृहस्पतिवार को विभाग ने कार्रवाई की। विद्युत कर्मियों ने गांव में कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। करीब 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं में कार्रवाई से खलबली मची रही।
पाली विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत गांव नगला खानपुर में बिजली का बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। अवर अभियंता सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव में 150 उपभोक्ता हैं। इसमें से 120 उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 35 लाख रुपया बकाया है। 80 उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने अभी तक एक बार भी बकाया बिल जमा नहीं किया है।
नोटिस भी दिए जा चुके हैं, फिर भी बिल जमा नहीं हुए। इसको लेकर गांव में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को टीम ने बकाया जमा न करने पर 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। कनेक्शन कटने के बाद 5 बकायेदारों ने बिल जमा किया है। इस पर उनकी आपूर्ति दोबारा चालू की गई। अवर अभियंता ने बताया नोटिस देने के बाद भी इन लोगों के द्वारा बकाया बिल जमा नहीं किया था। बकाया बिल जमा करने के बाद कनेक्शन जोड़े जाएंगे। टीम में एजाज अहमद, अजीत वाजपेयी, फैजान, मसूद आदि मौजूद रहे।