{"_id":"6721118f8d34b822c9082a06","slug":"electricians-bike-collides-with-gulamau-culvert-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-121824-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गुलामऊ पुलिया से टकराई बिजली मिस्त्री की बाइक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गुलामऊ पुलिया से टकराई बिजली मिस्त्री की बाइक, मौत
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल से घर जाते समय बिजली मिस्त्री की बाइक अनियंत्रित होकर लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया से टकरा गई। बाइक सवार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के झरोइया मजरा सधई बेहटा निवासी पप्पू (27) बिजली मिस्त्री थे। सोमवार शाम लगभग चार बजे बाइक से देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव में अपनी ससुराल गए थे। देर शाम वहां से वापस गांव जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गुलामऊ पुलिया से टकरा गई।
घटना में बाइक सवार सिर के बल पुलिया पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सपना और एक साल की बेटी गौरी है। पप्पू दो भाइयों में छोटा था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।