फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Electrical problem blamed for the center

बिजली समस्या के लिए केंद्र दोषी

Thu, 05 Mar 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 05 Mar 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
Electrical problem blamed for the center

मिजोरम के गवर्नर के बाद सूबे नगर विकास मंत्री आजम

विज्ञापन
खां ने पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य डा. छाया शुक्ला व उनके परिवार वालों ने नगर विकास मंत्री का स्वागत किया।

वापस लौटते समय मंत्री ने बाहर खड़े युवकों से समस्या के बाबत जानकारी चाही तो युवकों ने उनके समक्ष बिजली समस्या को पटरी पर लाने की बात कही। इसके अलावा युवकों ने बेरोजगारी की समस्या से भी अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली समस्या के लिए केंद्र सरकार दोषी है।

कहा कि आवश्यक कोयले की आपूर्ति न होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं मोदी सरकार बेरोजगारोें को रोजगार देने की बजाय उनसे झाडू़ लगवा रही है। इस दौरान मंत्री के आगमन व प्रस्थान के चलते पुलिस सतर्क रही।

इस मौके पर एएसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम मंशाराम वर्मा, सीओ जितेंद्र गिरी, कोतवाल सुजीत दुबे, तहसीलदार अबुल कलाम समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed