फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   electric problem for the people

50 घंटे से 100 गांव की बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Thu, 07 May 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
electric problem for the people
दो दिन पूर्व आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मेन लाइन समेत विद्युत लाइन में कई जगह फॉल्ट आ गए। जिसके बाद से जखवा उपकेंद्र से जुड़े पूरे क्षेत्र में पिछले 50 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

हालांकि बुधवार की शाम कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर में आपूर्ति फिर से बाधित हो गई।
पिछले 50 घंटे से आपूर्ति बाधित होने से लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू उपकरण व आटा चक्की आदि भी बंद पड़ी हैं।
ग्राम जखवा में स्थित 33 केवीए उपकेंद्र के तीन फीडर अतरौली, भरावन व नेवादा से क्षेत्र के विकास नगर, भुलभुला, पानपुर, सिकंदरपुर, भटपुर, छावन, देहुआ, कौडिय़ा व गाजूपुर समेत एक सैकड़ा से अधिकब गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

इनमें लगभग 15 हजार कनेक्शन धारक उपभोक्ता हैं। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश के दौरान मेन लाइन समेत विद्युत सप्लाई लाइन में कई जगह फॉल्ट आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते मंगलवार की दोपहर से जखवा, अतरौली व भरावन समेत उपकेंद्र से जुड़े पूरे क्षेत्र में आपूर्ति बाधित चल रही है।
गुरुवार को 50 घंटे बाद शाम पांच बजे तक पूरे क्षेत्र की निर्बाध आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपकरण निष्प्रयोज साबित हो रहे हैं।
आटा चक्की समेत जरूरत के अन्य छोटे कारखाने भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर है, आपूर्ति न मिलने से मोटर व सबमर्सिबल भी नहीं चल पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद बिजली फिर से चली गई।
तब से दोबारा आपूर्ति नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि उम्मीद थी कि गुरुवार को दिन में किसी तरह आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन आपूर्ति बहाल होती इससे पहले गुरुवार की अल सुबह फिर से तेज आंधी आ गई, जिससे कई जगह फिर से लाइन में फॉल्ट होने की जानकारी मिली है।
ऐसे में जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद काफी कम है। उपकेंद्र के जेई हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन में जहां जहां फॉल्ट आए थे, उन्हें तलाश कर सही कर लिया गया है। प्रयास है कि गुरुवार की शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाए।
आंधी और बारिश के चलते विद्युत लाइन कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते जखवा उपकेंद्र से आपूर्ति प्रभावित है। विद्युतकर्मी लगातार काम कर रहे हैं। काम लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि गुरुवार की शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - एसके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, संडीला
इंसेट
फोटो-29 - दीपक। संवाद
- क्षेत्र के ग्राम भुलभुला निवासी दीपक उर्फ दीपू भदौरियजा ने बताया की दो दिन से बिजली न मिलने के कारण पेयजल का संकट बढ़ गया है। आपूर्ति बाधित होने से घरेलू उपकरण भी निष्प्रयोग पड़े हैं।
इंसेट
फोटो-30- उमाशंकर पांडे। संवाद
- क्षेत्र के ग्राम कुरौंध निवासी उमाशंकर पांडेय ने बताया कि कुरौंध व आस पास क्षेत्र में लोग लो वोल्टेज से परेशान रहते हैं। इधर दो दिन से आपूर्ति पूर्णतया बाधित है। इससे सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
इंसेट
फोटो-31 - लवलेश तिवारी। संवाद
- अतरौली निवासी लवलेश तिवारी ने बताया की लॉकडाउन में बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। दो दिन से बिजली न आने के कारण लैपटॉप व मोबाइल नहीं चार्ज हो पा रहा हैं, इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

इंसेट
फोटो- 32- राहुल सिंह। संवाद
- अतरौली निवासी राहुल उर्फ युवराज सिंह ने बताया की क्षेत्र में कई जगह विद्युत लाइन जर्जर हैं, जिसके कारण आय दिन फॉल्ट आने पर आपूर्ति बाधित होती रहती है। गर्मी आ गई है, आए दिन आंधी आएंगी, ऐसे में आपूर्ति का बेपटरी होना लाजमी है। विभाग को चाहिए कि खराब लाइनों को प्राथमिकता पर बदलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed