{"_id":"63bab7422c83896cdb602d16","slug":"electric-pole-fell-on-student-death-hardoi-news-knp73763787","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा बिजली का पोल, छात्र की दबकर दर्दनाक मौत, ड्राइवर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा बिजली का पोल, छात्र की दबकर दर्दनाक मौत, ड्राइवर हुआ फरार
Mon, 09 Jan 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:30 AM IST
सार
सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया, जिसके नीचे दबकर छात्र की मौत हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में नीबापुर गांव में रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से घर के बाहर खेल रहे छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन
गांव निवासी सानू का पुत्र लकी (9) अपने तीन भाई बहनों में बड़ा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार शाम को घर के बाहर वह खेल रहा था। इस बीच ईट लेकर निकल रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इससे बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
इस बीच पोल की चपेट में आने से लकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन