फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   election,seat,winner candidate

--जनता खूब नहीं समझी मन की बात, 35 सीटें गईं निर्दलियों के हाथ

Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
election,seat,winner candidate
हरदोई। सत्ता के सेमीफाइनल कहे गए पंचायत चुनाव में शायद भाजपा सहित अन्य दल भी अपने मन की बात जनता तक ठीक से नहीं पहुंचा सके। नतीजा यह हुआ कि जिला पंचायत की 72 सीटों में से 35 सीटें निर्दलीय ले उड़े। भाजपा के हाथ जहां 16 सीटें आईं वहीं सपा भी 11 सीटों पर ही जीत का परचम लहरा सकी। बसपा के छह तो आप ने तीन सीटों पर चुनाव जीता। खास बात यह कि पूरे जिले में कांग्रेस के हाथ खाली के खाली ही रह गए।
विज्ञापन

जिले में दो मई से शुरु हुई मतगणना चौथे दिन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचती दिखाई दी। जिला पंचायत की 72 सीटों में से एक पर सुरसा चतुर्थ पर निर्विरोध चुनाव हुआ जिसके बाद 71 सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों पर परिणाम धीरे-धीरे कर प्रशासन द्वारा घोषित किए जा सके हैं। मतगणना की लेटलतीफी से सबसे अधिक प्रत्याशी व उनके समर्थक सकते में आ गए।
विज्ञापन

यहां तक कि जिला प्रशासन पर हेराफेरी के आरोप भी लगए। चौथे दिन जिला पंचायत की 71 में से 70 सीटों पर परिणाम स्पष्ट नजर आने लगे हैं। जिसमें सत्ताधारी भाजपा के हाथ जहां 16 सीटें आईं वहीं सपा की साइकिल भी भाजपा के पीछे पीछे दौड़ती दिखी और घोषित 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसी तरह बसपा ने भी छह और आप ने तीन सीटों पर विजय पताका फहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात यह कि कांग्रेस इन सभी 72 सीटों पर अपना खाता तक खोलने में नाकाम रही और उसके हाथ खाली के खाली ही रह गए। जबकि इन 71 सीटों पर 35 निर्दलीय जनता पर अपना जादू चला ले गए और जिला पंचायत की सीट अपने नाम कर गए। जिला पंचायत चुनाव में फिलहाल जनता ने राजनैतिक दलों को जमीन दिखा दी है और काफी हद तक निर्दलीयों को मौका देकर कहीं न कहीं अपनी मंशा भी जाहिर कर दी है।

जिला पंचायत सीटों पर इस तरह विजयी हुई प्रत्याशी
सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी/निर्दलीय
सीट विजयी प्रत्याशी पार्टी/निर्दलीय
टडिय़ावां प्रथम संजीव गुप्ता निर्दलीय
टडिय़ावां द्वितीय अनीता वर्मा निर्दलीय
टडिय़ावां तृतीय आशीष कुमार निर्दलीय
टडिय़ावां चतुर्थ तरूण सिंह भाजपा
हरियावां प्रथम मोहिनी देवी निर्दलीय
हरियावां द्वितीय मीना वर्मा भाजपा
हरियावां तृतीय सुरजीत वर्मा निर्दलीय
हरपालपुर प्रथम माधुरी सिंह भाजपा
हरपालपुर द्वितीय राजीव राजपूत सपा
हरपालपुर तृतीय राधा कुशवाहा सपा
बावन प्रथम राम प्रकाश सिंह निर्दलीय
बावन द्वितीय अराधना वर्मा निर्दलीय
बावन तृतीय पुष्पा देवी निर्दलीय
बावन चतुर्थ विशाल सेठ निर्दलीय
बावन पंचम मुकेश पाल निर्दलीय
बिलग्राम प्रथम सत्यकुमार निर्दलीय
बिलग्राम द्वितीय धीरेंद्र यादव सपा
बिलग्राम तृतीय संतोष कुमारी सपा
बिलग्राम चतुर्थ अजमतुन निशा एआईएम
सुरसा प्रथम मुन्नी देवी सपा
सुरसा द्वितीय प्रियंका सिंह भाजपा
सुरसा तृतीय सर्वेंद्र गुप्ता भाजपा
सुरसा चतुर्थ मुकेश अग्रवाल भाजपा
सुरसा पंचम प्रेमावती भाजपा
माधौगंज प्रथम रवि बसपा
माधौगंज द्वितीय विवेक सपा
माधौगंज तृतीय रमेश यादव निर्दलीय
माधौगंज चतुर्थ केशन पाल राठौर निर्दलीय
मल्लावां प्रथम निशा देवी निर्दलीय
मल्लावां द्वितीय रेशम वर्मा सपा
मल्लावां तृतीय नील कमल सिंह निर्दलीय
बेंहदर प्रथम ओम प्रकाश बसपा
बेंहदर द्वितीय शोभा उर्फ मनीषा निर्दलीय
बेंहदर तृतीय शांति निर्दलीय
संडीला प्रथम छत्रपाल सपा
संडीला द्वितीय शशिकला निर्दलीय
संडीला तृतीय नन्हे लाल राजपूत निर्दलीय
संडीला चतुर्थ शिव प्यारी मौर्या निर्दलीय
भरावन प्रथम इशरत अली बसपा
भरावन द्वितीय ललित कुमार निर्दलीय
भरावन तृतीय ओम प्रकाश भाजपा
भरावन चतुर्थ राजेश निर्दलीय
कोथावां प्रथम दीपाली निर्दलीय
कोथावां द्वितीय रमेश कुमार ङ्क्षसह भाजपा
कोथावां तृतीय लेखराम मौर्य भाजपा
------------------------
पहले हाथ किए गए सैनिटाइज, पहले मिले प्रमाण पत्र
हरदोई। जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित होने के बाद शेष रह गए विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र का वितरण सीडीओ आकांक्षा राना के द्वारा किया गया। जिसके चलते विकास भवन सभागार में प्रत्याशियों का आना जाना जारी रहा। प्रत्याशियों के हाथों को गेट पर ही हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed