फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   election

व्यापार संगठन की जिला इकाई का ऐलान

Fri, 15 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
election
हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की जनपदीय इकाई की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। एक पत्रकार वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके अलावा सभी तहसील और कस्बों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई। तहसील और कस्बों के अध्यक्षों को 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने बताया कि पवन जैन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल महेंद्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही जोगिंदर सिंह, जितेंद्र अग्रवाल शिशु, यशवर्धन अग्रवाल, इरशाद हुसैन, सतनाम सिंह, कपिल गुप्ता, विमलेश गुप्ता सहित 14 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश गुप्ता को जिला महामंत्री और नितिश गुप्ता रानू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सात लोगों को जिला मंत्री और छह लोगों को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजीव गुप्ता को हरदोई नगर का, राजन शुक्ला को पिहानी, हरिकृष्ण गुप्ता को अहिरोरी, नलिन कुमार गुप्ता को शाहाबाद, विमलेश गुप्ता को पाली, राजकुमार गुप्ता को गोपामऊ, डॉ. अनुज गुप्ता को टड़ियावां, सत्यनारायण गुप्ता को बेनीगंज, चिरंजीव गुप्ता को टोडरपुर, राजू गुप्ता को कोथावां, संजय जायसवाल को संडीला, सोमेंद्र गुप्ता को बघौली, रमेश सिंह को मझिया और राकेश कुमार गुप्ता को बिलग्राम इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रमोद जैन को माधौगंज, नीलेश गुप्ता को मल्लावां, श्रवण कनौजिया को गौसगंज, गगदीप गुप्ता को सांडी, रामप्रताप सिंह को हरपालपुर, सुनील गुप्ता को बावन, विमल सक्सेना को रूपापुर, उमाकांत गुप्ता को सवायजपुर, हरिओम गुप्ता को जगदीशपुर और दिलीप कुमार गुप्ता को हरियावां इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed