फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   election,hardoi,hardoi news,panchayat chunav

गहमा गहमी के बीच पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची जारी

Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
election,hardoi,hardoi news,panchayat chunav
माधौगंज ब्लाक मुख्यालय पर चस्पा आरक्षण सूची को देखते दावेदार। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद की 1306 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। अनुसूचित जाति के लिए तीन सौ पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए 349 पद आरक्षित रखे गए हैं। 442 पद अनारक्षित हैं। कुल 441 महिलाओं का भी ग्राम प्रधान चुना जाना तय है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से ग्राम प्रधान के आरक्षण को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही थी। प्रधान पद के दावेदार लगातार विकास भवन के साथ ही अन्य संबंधित अफसरों के कार्यालय के भी चक्कर काट रहे थे। मंगलवार को दोपहर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के हस्ताक्षर होने के बाद आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि जनपद में ग्राम प्रधान के कुल 1306 पद हैं। अनुसूचित जाति के लिए कुल 300 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 106 पद अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए भी आरक्षित हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 349 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 120 पद आरक्षित हैं। इसी तरह 215 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यानी किसी भी वर्ग की महिलाएं इन 215 पदों पर प्रधान का चुनाव लड़ सकती हैं। ग्राम प्रधानों के 442 पद अनारक्षित हैं और इन पर कोई भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ सकता है। इस बार कम से कम 441 महिलाओं का ग्राम प्रधान चुना जाना तय है। अगर अनारक्षित पदों पर भी महिला उम्मीदवार प्रधान निर्वाचित होती है, तो यह संख्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
फोटो-29-डीएम अविनाश कुमार। संवाद
सात दिन के अंदर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति : डीएम
डीएम अविनाश कुमार ने बताया है कि आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई है। अगर किसी भी व्यक्ति को आरक्षण को लेेकर कोई आपत्ति हो तो वह आपत्ति दर्ज करा सकता है। सात दिन के अंदर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या फिर विकास खंड कार्यालय में आपत्ति दी जा सकती है। आई हुई आपत्तियों का निस्तारण गठित कमेटी द्वारा 10 से 12 मार्च के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed