फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman riding a bike dies after being hit by a car, two others including her sister-in-law injured

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत, ननद समेत दो घायल

Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman riding a bike dies after being hit by a car, two others including her sister-in-law injured
फोटो-21- हेमवती उर्फ सत्यवती। फाइल फोटो
पाली। थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ के पास भरखनी मार्ग पर रविवार सुबह कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार वृद्ध महिला, उनकी ननद और ननद के दामाद घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से पाली पीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। उनकी ननद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके से कार समेत चालक भाग गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सगैंचामऊ के मजरा सिमरा निवासी हेमवती उर्फ सत्यवती (60) की ननद श्रवण देवी उर्फ रामदेवी (47) पाली थाना क्षेत्र के अली हाजीपुर में रहती हैं। श्रवण देवी के दामाद वीरेंद्र कुमार (26) बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सदरियापुर में रहते हैं। हेमवती तीन मार्च को श्रवण देवी के यहां गई थीं। शनिवार सुबह वीरेंद्र भी श्रवण देवी के यहां आए थे। श्रवण देवी के भाई नेम सिंह शाहजहांपुर जनपद के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरन में रहते हैं। नेम सिंह का पथरी का ऑपरेशन हुआ है। शनिवार शाम वीरेंद्र बाइक से नेम सिंह से मिलने गए थे। उनके साथ हेमवती और श्रवण देवी भी थीं। नेम सिंह से मिलने के बाद तीनों रविवार सुबह वापस अली हाजीपुर जा रहे थे। वीरेंद्र हेलमेट लगा कर बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पाली-भरखनी मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इसमें हेमवती और श्रवण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वीरेंद्र को भी चोटें आईं। एंबुलेंस से तीनों को पाली पीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने हेमवती को मृत घोषित कर दिया। श्रवण देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हेमवती के परिवार में पति हेमराज, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-21- हेमवती उर्फ सत्यवती। फाइल फोटो

फोटो-21- हेमवती उर्फ सत्यवती। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed