फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman, hurt by the indifference of her loved ones, passes away in the hospital

Hardoi News: अपनों की बेरुखी से आहत बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 02 Oct 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman, hurt by the indifference of her loved ones, passes away in the hospital
फोटो- 31- रामदेवी। फाइल फोटो
- 15 दिन अस्पताल में रहीं भर्ती, 16 वें दिन हुई मौत
विज्ञापन

- मौत के बाद मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने पहचाना शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अपनों की अनदेखी और गंभीर बीमारी से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। 14 सितंबर को खुद अस्पताल पहुंचकर भर्ती हुईं कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन चुंगी निवासी बुजुर्ग महिला ने 29 सितंबर को दम तोड़ दिया था। पहचान न होने के कारण अस्पताल प्रशासन परिजनों से संपर्क नहीं कर सका। वहीं, भटक रहे परिजनों ने शुक्रवार सुबह मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी की रहने वाली रामदेवी (70) पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। घर वाले ध्यान नहीं दे रहे थे। 14 सितंबर को वह खुद मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंची थीं। इमरजेंसी से उन्हें अज्ञात मरीजों के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बीमारी के कारण वह अपने घर-परिवार के बारे में भी नहीं बता पा रहीं थीं। उधर, परिजन उनकी खोजबीन तो कर रहे थे, लेकिन अस्पताल के वार्ड के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें पहचान नहीं पाए। इसी बीच 29 सितंबर की शाम रामदेवी की मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी तरह पुलिस ने परिजनों तक सूचना पहुंचाई। इसके बाद परिजन मोर्चरी पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed