{"_id":"5fd25bca8ebc3e3f3317db20","slug":"elderly-person-killed-by-train-hardoi-news-knp599153398","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ की मौत
विज्ञापन
हरदोई। प्रगति नगर निवासी अधेड़ की बुधवार की रात घर से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली देहात के ग्राम प्रगति नगर निवासी श्रीराम कनौजिया (50) पुत्र बाबूराम की बुधवार की रात घर से कुछ दूरी पर चांदमारी बाजार के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास लोगों ने शव की पहचान कर घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि श्रीराम विवाहित था। उसके तीन बेटे व चार बेटी हैं।
बताया कि वह पिछले काफी समय से मानसिक रोग से पीड़ित थे। इलाज चल रहा था। बताया कि बुधवार की शाम घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।