{"_id":"651c5dd1343ff70855091614","slug":"elderly-man-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-bike-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4512-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शंभू (60) गांव में ही रहकर खेती करता था। सोमवार देर शाम लगभग सात बजे वह घर से खेत गया था। लगभग आधे घंटे बाद खेत से वापस घर जाते समय संडीला बांगरमऊ मार्ग पर कटान मोड़ के पास पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल शंभू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के परिवार में पत्नी कल्पना है। उसके कोई संतान नहीं थी।