{"_id":"6966809ffc2b5b04680d53dd","slug":"elderly-man-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-pickup-wife-and-son-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-143274-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, पत्नी और पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, पत्नी और पुत्र घायल
विज्ञापन
फोटो-08- शिवराज। फाइल फोटो
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर मार्ग पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दंपती और उनका पुत्र घायल हो गया। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से दंपती को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात कल्यानमल चौकी के पास हुई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
कोथावां के मजरा बिराहिमपुर निवासी शिवराज (62) घर पर ही सिलाई का काम करते थे। छोटे पुत्र नागेंद्र कुमार के मुताबिक, उनकी बड़ी बहन रूबी अतरौली थाना क्षेत्र के मीनापुर में रहती हैं। बीते रविवार देर रात रूबी की सास का निधन हो गया था। इस पर उनके पिता शिवराज, मां उमारानी (58) और बड़े भाई विनय (23) मीनापुर बाइक से गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रात के समय तीनों गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कल्यानमल चौकी के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
कोथावां सीएचसी से शिवराज और उमारानी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात शिवराज की मौत हो गई। उमारानी हड्डी वार्ड में भर्ती हैं। शिवराज के परिवार में पत्नी, दो पुत्र, और तीन पुत्रियां हैं। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि पिकअप पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।