{"_id":"663d0e280a5874477c0d4e77","slug":"elderly-man-out-for-work-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114329-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मजदूरी के लिए निकले बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मजदूरी के लिए निकले बुजुर्ग की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
हरदोई। मजदूरी करने के लिए घर से निकले बुजुर्ग को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल मजदूर को सीएचसी पिहानी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला छिपीटोला निवासी लईक (60) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकले थे। जहानीखेड़ा मार्ग पर मसूद धर्मकांटे के पास किसी वाहन ने लईक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी और लईक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लईक की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के आधे घंटे बाद उपचार के दौरान लईक ने दम तोड़ दिया। इसका पता चलते ही पत्नी नाजिमी और भतीजी निशा बदहवास हो गईं। लईक के कोई बच्चे नहीं हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट पिहानी कोतवाली में दर्ज की जाएगी। पिहानी कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।