{"_id":"6a91c2deae61435a5e0dbb4b","slug":"elderly-man-drowns-in-a-pond-in-flood-surrounded-nagariya-kat-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155637-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाढ़ से घिरे नगरिया कट में तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाढ़ से घिरे नगरिया कट में तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
फोटो- 29- जगदीश सिंह। फाइल फोटो
हरदोई। बाढ़ के पानी से घिरे हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया कट गांव में तालाब में डूबकर किसान की मौत हो गई। छह घंटे बाद तालाब किनारे चप्पलें मिलने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बृहस्पतिवार रात हुई।
नगरिया कट गांव इन दिनों बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। गांव निवासी जगदीश सिंह (68) खेती करते थे। गांव में पत्नी विमला के साथ रहते थे। भतीजे फर्रुखाबाद के जिठौली निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जगदीश शौच के लिए गए थे। काफी देर तक वापस न आने पर जगदीश की पत्नी ने उन्हें सूचना दी। इस पर वह गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। इस दौरान कुछ देर बाद मकान के पड़ोस स्थित तालाब के पास जगदीश की चप्पलें पड़ी मिलीं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया। कुछ देर बाद जगदीश का शव बरामद हो गया। परिजन ने तालाब के पास पैर फिसलने से उनके गहरे पानी में चले जाने और डूब जाने की आशंका जताई। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पानी में डूबकर मौत होने की बात सामने आई है।