फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man dies, four injured due to bee attack

Hardoi News: मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies, four injured due to bee attack
पिहानी (हरदोई)। पड़ोसी की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम से वापस जा रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को ई-रिक्शे से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के खटेली निवासी बंधू लाल (80) खेती करते थे। गांव में उनके पड़ोस में ही नरेश रहते हैं। नरेश की बेटी की गोदभराई में वह कुंवरपुर गए थे। रिश्तेदारी में वहीं रुक गए थे। रविवार को वापस घर आ रहे थे। पिहानी महोली मार्ग पर अलियापुर तिराहे के पास वह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने बंधू लाल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल बंधू लाल को ई-रिक्शा से सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से कुल्लही निवासी सोनू, रामशंकर, अशर्फी और कल्लू भी घायल हुए हैं। इनका उपचार प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। घटना की जानकारी पर कोतवाल विद्यासागर पाल सीएचसी पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed