{"_id":"69f646affec809fb930cde24","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-bike-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149065-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
फोटो-20-राम सागर। फाइल फोटो
- खरगपुर बड़ा गांव मार्ग पर शुक्रवार शाम हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसीहरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में खरगपुर-बड़ा गांव मार्ग पर बाइक सवार युवक शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहे बुजुर्ग से टकरा गया। घटना में बाइक सवार और बुजुर्ग दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां से बुजुर्ग को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
बड़ा गांव निवासी सोहित (19) के चचेरे भाई आदर्श की बारात शुक्रवार की रात गई थी। सोहित को भी बरात में जाना था। इसके लिए वह कपड़े खरीदने शुक्रवार शाम बाइक से हरपालपुर बाजार जा रहा था। बड़ा गांव मार्ग पर मलौथा निवासी राम सागर कुशवाहा (62) सड़क पार कर खेत जा रहे थे। इसी दौरान सोहित बाइक समेत रामसागर से टकरा गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। राम सागर की ट्रॉमा सेंटर में शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी सरोजनी और दो पुत्र हैं। कोतवाल विजय नारायण शुक्ल ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। बाइक चला रहे युवक का इलाज चल रहा है।