फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man beaten to death while going from home to shop

Hardoi News: घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Fri, 31 Oct 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death while going from home to shop
फोटो-42-इंद्रपाल। संवाद
विज्ञापन

- 100 रुपये के लेनदेन के विवाद में बेटे ने जताई हत्या की आशंका
- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में दुकानदार की सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने 100 रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। घटना शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई है।
पलिया निवासी इंद्रपाल उर्फ भूरा (60) पलिया चौराहा पर किराना की दुकान चलाते थे। पुत्र सुरजीत के मुताबिक, इंद्रपाल घर में खाना खाने के लिए आते थे। रात में फिर से दुकान पर जाकर लेट जाते थे। शुक्रवार देर शाम खाना खाने के लिए घर आए थे। इसके बाद दुकान जाने के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन

रात में लगभग साढ़े आठ बजे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास गांव के एक किशोर ने भूरा का शव पड़ा देखा और अपने परिजनों को बताया। परिजन मौके पर गए और फिर भूरा के परिजनों को जानकारी दी। भूरा के परिजन मौके पर पहुंचे और जीवित होने की उम्मीद में उन्हें लेकर सीएचसी हरपालपुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें मिली हैं। घटनास्थल के पास लकड़ी की कुछ फंटी भी मिली हैं। बेटे का आरोप है कि गांव के में ही एक शख्स से लेनदेन का विवाद था। हालांकि यह लेनदेन महज 100 रुपये का बताया गया है। मृतक के परिवार में पत्नी सरला, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बेटे के लगाए आरोपों के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed