फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly farmer dies under suspicious circumstances, accused of murder

Hardoi News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग किसान की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 23 Oct 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer dies under suspicious circumstances, accused of murder
हरदोई। लोनार थानाक्षेत्र के जटेउली गांव में भाई-भतीजों के पास रह रहे बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में शनिवार की रात में मौत हो गई। भाई ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई ने बताया कि बीमारी से मौत हुई। वहीं, मृतक की पत्नी ने करीबियों पर जमीन को बैनामा कराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जटेउली निवासी रामप्रकाश सिंह (60) खेती किसानी करते हैं। पत्नी पुष्पा देवी तीन माह पहले अपनी बहन माया देवी पत्नी नन्हे सिंह के यहां मलवां अखबेलपुर चली गई थीं। रामप्रकाश के कोई संतान नहीं है और वह अपने भाई छोटे सिंह के पास रहते थे।
विज्ञापन

छोटे सिंह ने बताया कि रामप्रकाश सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक की पत्नी पुष्पा को दी गई। पुष्पा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन माह उनके साथ मारपीट की गई थी। उन्हें घर से निकाल दिया गया था। इससे वह अपनी बहन के पास रह रही थीं। करीबियों ने पति को शराब पिलाकर 20 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इसी सदमे आकर उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आरोप है कि करीबियों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed