फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   elcctricity cut for 8 hour in city

आठ घंटे ठप रही शहर की बिजली

Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
elcctricity cut for 8 hour in city
हरदोई। मौसम की मार ने शहर की विद्युत आपूर्ति को बेपटरी कर दिया। शुक्रवार तड़के चार बजे बारिश और तेज हवा चलने से शहर की बिजली गुल हो गई। आठ घंटे तक बिजली न आने से सात मोहल्लों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के बारिश के बाद तेज हवाएं चलीं। नगर के गुरगुज्जा व सांडी रोड स्थित उपकेंद्र के मेन लाइन का केबल बक्सा फुंक गया। सांडी उपकेंद्र से जुड़े आलूथोक, भट्ठापुरवा, ऊंचा थोक, चौहान थोक, कृष्ण नगरिया व सांडी रोड समेत गुरगुज्जा से मोमिनाबाद, सरायथोक पूर्वी, सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी व रोड समेत सरकुलर रोड आदि एरिया की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह आठ बजे से खराब केबल बक्से की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

खासी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे के बाद टुकड़ों में आपूर्ति बहाल की गई। दोपहर एक बजे तक दोनों उपकेंद्रों से संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं सुबह नौ बजे तेज हवा के कारण बेलाताली उपकेंद्र में तेज धमाके साथ मेन पैनल ब्लॉस्ट हो गई। जिसके कारण बेलाताल उपकेंद्र से संबद्ध क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। जेई समेत तकनीकी टीम ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद लाइन की मरम्मत की। शाम पांच बजे उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
सरकुलर रोड निवासी विक्की ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी समेत अन्य चीजों के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उपकेंद्र से सही जानकारी नहीं मिली।
इंदिरा नगर निवासी विमलेश ने बताया कि बिजली न मिलने से पानी की भी दिक्कत हुई। आठ घंटे आपूर्ति बाधित रहने के कारण इंवर्टर भी फेल हो गए।
लखनऊ रोड निवासी अनूप सिंह ने बताया कि बिजली लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है। सुबह आपूर्ति बाधित होने के कारण महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
चांद बेहटा निवासी परमेश्वर पाल ने बताया कि उपकेंद्र पर संपर्क किया, लेकिन सही जानकारी नहीं मिल सकी। हर बार थोड़ी देर में आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन मिलता रहा।
मेन लाइन में आया फाल्ट
पिहानी। तेज हवा चलने से कई जगह, सरसों, मसूर व गन्ना की फसल पलट गई। देर रात पिहानी हरदोई के बीच 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ गया। पूरी रात व शुक्रवार को पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। जेई सोमपाल ने बताया कि मेन लाइन में कहां पर फाल्ट आया है, पता नहीं चल सका है। फाल्ट तलाशा जा रहा है।

बिलग्राम में 18 घंटे से बिजली गुल
बिलग्राम। गुरुवार रात और शुक्रवार को दिन में चली हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 18 घंटे से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गुल है। गुरुवार रात 11 बजे आपूर्ति बाधित हुई थी। अवर अभियंता लालकरण गंगवार ने बताया कि कई स्थानों पर तार टूटे हैं। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने के प्रति उन्होंने आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed