फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eight years of the government: Landless people got lease allotment letters, disabled people got assistive devices

सरकार के आठ साल : भूमिहीनों को मिला पट्टा आवंटन पत्र, निशक्त जनों को सहायक उपकरण

Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Eight years of the government: Landless people got lease allotment letters, disabled people got assistive devices
हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर ब्लॉक मुख्यालयों और नगर निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायकों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख भी शामिल हुए।
विज्ञापन

बिलग्राम ब्लॉक मुख्यालय में विधायक आशीष सिंह आशू ने ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना की मौजूदगी में निशक्तजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। 62 ट्राईसाइकिल, दस व्हीलचेयर और ब्लाइंड स्टिक वितरित की गईं। विधायक आशू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से समृद्धि आई है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांडी में ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार ने ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत के साथ परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी जेपी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीस भूमिहीनों को भूमि पट़्टा आवंटन पत्र सौंपा गया। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने आवंटन पत्र के साथ ही 12 महिलाओं को राशन कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान एसडीएम संजय अग्रहरि भी मौजूद रहे।
टड़ियावां के ब्लॉक मुख्यालय स्थित झम्मनलाल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉकप्रमुख रवि प्रकाश ने इस मौके पर योजनाओं की जानकारी दी। यहां एडीओ पंचायत नरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे।
हरपालपुर के ब्लाक सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां विभिन्न योजनाओं को लेकर कार्यशाला हुई। कार्यशाला को ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप और खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।
पिहानी में नगर पालिका परिसर में मेले का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश के पुत्र और टड़ियावां के ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश व पिहानी के ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेयी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगे। पांच विकास कार्याें का लोकार्पण किया गया। शाहाबाद की एसडीएम न्यायिक गरिमा सिंह, गोपाल कृष्ण, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे।
माधौगंज में ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का जायजा ब्लॉक प्रमुख लौंगश्री ने लिया। खंड शिक्षा अधिकारी गिरजेश कटियार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

कोथावां के ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम को बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलिब्धयां बताईं।
शाहाबाद में तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाए गए। आठ मरीजों को फाइलेरिया किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed