{"_id":"6532d07faf2b78c84f092be4","slug":"eight-dengue-patients-found-number-reaches-181-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5400-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डेंगू के आठ मरीज मिले, संख्या पहुंची 181","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डेंगू के आठ मरीज मिले, संख्या पहुंची 181
Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। डेंगू का मच्छर शहर में तेजी से बीमारी फैला रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला बिलग्राम चुंगी, बावनचुंगी, रेलवेगंज, आजादनगर, चंदीपुरवा व राधानगर में आठ लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू सक्रमितों की संख्या 181 पहुंच गई है। बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों की जांच कर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि प्राप्त जांच रिपोर्ट में आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक डेंगू के 181 रोगी मिल चुके हैं। बताया जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम ने जनपद के 738 घरों का निरीक्षण किया है। चार घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है।
बताया कि लार्वा मिलने वाले घरों के मकान मालिकों को नोटिस जारी की गई है। कहा गया है कि घरों व आसपास साफ-सफाई रखें और कूलर व फ्रिज में साफ पानी जमा न होने दें। बताया कि टीम ने 2,513 कंटेनरों की जांच की है।