फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Educational institutions and children paid tribute to Bapu and Shastri

Hardoi News: शिक्षण संस्थानों ने बच्चों ने बापू व शास्त्री को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions and children paid tribute to Bapu and Shastri
फोटो-27- सेंट जेम्स स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत विद्यालय
- शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में मनाई गई जयंती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर याद किया गया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सेंट जेम्स स्कूल में प्रधानाचार्य फादर लैंसी रेगो ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यालय परिसर और आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य दिवाकर ने बापू और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित किए। वरिष्ठ प्रवक्ता राजबीर सिंह, उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार अंबेडर, अभिषेक अगिनहोत्री, हंसराज कुशवाहा मौजूद रहे। महर्षि विद्या मंदिर शाहजहांपुर रोड कोर्रिया में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी,संजय सिंह,अभय पांडे,गोविंद प्रसाद मिश्रा,गौरव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी के जवाहर नवोदय विद्यालय, जीडीसी, जीजीआईसी, सेंट जेबियर्स स्कूल, ताहिर पब्लिक स्कूल, पिहानी पब्लिक स्कूल, ज्ञानयोग स्कूल और मदरसों समेत स्थानीय स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। केजीवीबी समेत अन्य स्कूलों में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

बघौली के मां यशोदा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभात रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली को बघौली चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधक महंगे पाल मौजूद रहे।

इंसेट
सफाई कर्मी सम्मानित
संडीला। नगर पालिका परिषद संडीला में चेयरमैन मो. रईस अंसारी व अधिशासी अधिकारी अनुरुद्ध कुमार ने पौधरोपण किया। महिला सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव शुक्ला, राजमंगल सिंह, इरफान हमीद, ताज मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed