फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

यूपी बोर्ड ने मांगा 1197 विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव

Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
education
हरदोई। परिणामों से असंतुष्ट जिले में यूपी बोर्ड के 1197 परीक्षार्थी 18 सितंबर से परीक्षा देंगे। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद से लेकर जिला स्तर पर डीआईओएस कार्यालय के जिम्मेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद ने डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

इस साल कोरोना के कारण सभी बोर्डों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त कर दी और प्री बोर्ड और पिछली कक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया। ऐसे में किसी को बेहतर अंक मिले तो किसी को उम्मीद से कम। कई मेधावी निराश हुए। क्योंकि उनको शायद अपनी मेहनत पर मिले अंकों से ज्यादा भरोसा था। ऐसे छात्र छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया। परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। इसको लेकर बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में आवेदन करके दोबारा परीक्षा देने की इच्छा 1197 परीक्षार्थियों ने व्यक्त की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि हाईस्कूल में 565 व इंटर में 632 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। हाईस्कूल के 366 छात्र व 199 छात्राओं ने पुन: परीक्षा में शामिल करने के लिए आवेदन किया तो वहीं इंटर में 429 छात्राओं व 203 छात्राएं पुन: परीक्षा देंगे। हाईस्कूल के सापेक्ष इंटर में पुन: परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पुन: परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक चलेगी। पहला पेपर हिंदी का होगा। हाईस्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के 15 दिन में पेपर संपंन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed