फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   education

केंद्रों की दूरी देख 73 स्कूल संचालकों के माथे पर पसीना, लगाई आपत्ति

Tue, 26 Nov 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा -2020 के लिए जारी अनंतिम सूची के बाद एसडीएम जांच कर शासन को रिपोर्ट भेज रहे हैं। केंद्रों की दूरी देख अब तक 73 विद्यालयों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने जिले के 140 सेंटरों की अनंतिम सूची जारी की थी। डीएम पुलकित खरे ने इनपर प्रत्यावेदन मिलने के बाद सभी एसडीएम को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। 25 नवंबर तक इसकी जांच रिपोर्ट भेजनी थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ज्यादातर आख्याएं भेजी जा चुकी हैं। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच एसडीएम से कराई गई हैं। समस्त जांच आख्याएं आने पर जिला समिति के सामने प्रस्तुत की जाएंगी। इनपर अंतिम मुहर जिला परीक्षा समिति लगाएगी, जिसे माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजकर अंतिम सूची जारी करने के लिए भेजा जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो 73 विद्यालय संचालकों ने दूरी के लिए आपत्तियां दी थी। निरीक्षण के दौरान इसपर भी विशेष ध्यान दिया गया है। निश्चित तौर पर दूरी वाले केंद्र बदलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

डीआईओएस का कहना है कि कुछ सेंटरों ने केंद्र न बनाए जाने को प्रत्यावेदन दिया है। जांच कराई गई है यदि उनके यहां संसाधन पूर्ण हैं तो उन्हें परीक्षा केंद्र निश्चित तौर पर बनाया जाएगा। जहां पर संसाधन का अभाव है या मानक के अनुरूप नहीं हैं उन्हें परीक्षा केंद्र किसी भी दशा में नहीं बनाया जाएगा। इस बार भी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पूरी सख्ती की जाएगी। किसी भी सूरत में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed