{"_id":"60f1c5158ebc3ef2bd760536","slug":"education-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6406186133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बा स्कूलों में 66 रिक्त पदों के लिए जारी हुई रिक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बा स्कूलों में 66 रिक्त पदों के लिए जारी हुई रिक्तियां
विज्ञापन
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त 66 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को रिक्तियां जारी कर दी गईं। इन पर आवेदन 21 जुलाई तक मांगे गए हैं। आवेदक की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य ही होनी चाहिए।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि इन रिक्तियों में 31 पूर्ण कालिक शिक्षिका, 23 अंशकालिक शिक्षक शिक्षिका, दो लेखाकार महिला, दो मुख्य रसोइयां, चार सहायक रसोइया, चार चौकीदार व चपरासियों के रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक पदों के लिए प्रशिक्षित व टीईटी उत्तीर्ण ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि पूर्ण कालिक शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया व सहायक रसोइया के पद पर महिला अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। किसी सेवा से बर्खास्त या दंड पाए कर्मी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। एक पद एवं एक विषय के लिए एक ही आवेदन किए जा सकेंगे। गणित विषय के लिए स्नातक स्तर पर भौतिक, रसायन, गणित विषय होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति गठित है। उसी के द्वारा निर्णय होगा।
इन पदों के लिए मांगे गए आवेदन
पद रिक्तियां
पूर्णकालिक शिक्षिका 31
अंशकालिक शिक्षिका 23
लेखाकार 2
मुख्य रसोइया 2
सहायक रसोइया 4
चौकीदार/चपरासी 4