फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Education department will find webcams to give tips to 4 thousand teachers

4 हजार शिक्षकों को टिप्स देने को शिक्षा विभाग तलाशेगा वेबकैम

Thu, 28 Jan 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Education department will find webcams to give tips to 4 thousand teachers
फोटो-14-जानकारी देते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव। संवाद - फोटो : HARDOI
आशीष त्रिवेदी
विज्ञापन

हरदोई। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर अब कैमरे की नजर रहेगी। इससे शिक्षकों की अनुपस्थिति पर तो अंकुश लगेगा ही, साथ ही बजट में भी खेल नहीं हो पाएगा। इतना ही नहीं लखनऊ और प्रयागराज के अधिकारी भी ऑनलाइन यह जान सकेंगे कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को क्या-क्या बताया जा रहा है।
अगले माह 1 और 2 फरवरी को जिले के 19 बीआरसी में 14 हजार परिषदीय शिक्षकों का प्रशिक्षण भी वेब कैमरों की निगरानी में ही होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध हस्तपुस्तिका, प्रिंटरिच मैटेरियल एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण 1 फरवरी और 2 फरवरी को दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी 19 ब्लाक संसाधन केंद्रों पर यह प्रशिक्षण होगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद की ओर से दिशा निर्देश शिक्षा विभाग को भेजे गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षण वेब कैमरे की निगरानी में दिया जाएगा। प्रशिक्षण से पूर्व बीआरसी को लिंक दिया जाएगा।
उसी लिंक को जोड़ते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ और राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान सीमैट प्रयागराज के अधिकारी भी ऑनलाइन रहेंगे और प्रशिक्षण का अनुश्रवण भी करेंगे।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि दिशा निर्देश मिल गए हैं। इसको लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। बताया कि सभी 19 ब्लाक संसाधन केंद्रों के कक्षों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वेबकैम की व्यवस्था की जा रही है। जिले के 14 हजार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
60 एआरपी और 40 केआरपी देंगे प्रशिक्षण
ब्लाकों पर होने वाले प्रशिक्षण को 60 एकेडमिक रिसोर्सपर्सन (एआरपी) और 40 की रिसोर्सपर्सन (केआरपी) द्वारा दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण की लगातार निगरानी की जाएगी।
इसलिए लगवाए गए वेबकैम
शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो बीते सालों में जिले की बारआसी पर जो भी प्रशिक्षण हुए हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। कम उपस्थिति होने के बाद भी अधिक संख्या दिखाकर बजट का उपभोग किया गया है। इस पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम शासन ने उठाया है।

निश्चित रूप से इस अनुश्रवण से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की संख्या बरकरार रहेगी। शिकायतें आती थीं कि प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक कोई न कोई कारण बताकर गायब हो जाते थे, लेकिन वेबकैम लगने के बाद ऐसा नहीं होगा।-हेमंत राव, बीएसए।

फोटो-15-बीआरसी पर व्यवस्थित होने लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद

फोटो-15-बीआरसी पर व्यवस्थित होने लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed