फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ED raid on Jeevika College of Pharmacy in Hardoi, action taken under scholarship scam

Hardoi: जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी पर ईडी का छापा, स्कॉलरशिप स्कैम के तहत हुई कार्रवाई

Fri, 17 Feb 2023 02:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 17 Feb 2023 02:50 PM IST
सार

भरावन स्थित जीविका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। टीम ने कॉलेज और हॉस्पिटल के अभिलेख खंगाले हैं और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
ED raid on Jeevika College of Pharmacy in Hardoi, action taken under scholarship scam
जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के एक फार्मेसी कॉलेज में छापा मारा। मामला स्कॉलरशिप स्कैम का बताया जा रहा है। इसको लेकर हरदोई सहित कई जिला शासन की रडार पर हैं। यहां पर अभी तक एक कॉलेज में ही ईडी की टीम संबधित रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन

सुबह शुरू हुई छापेमारी देर शाम तक जारी रही। चर्चा है कि कॉलेज से जुड़े प्रबंधतंत्र के आवासीय स्थलों पर भी रिकार्ड खंगालने के लिए रेड की गई है। भरावन ब्लाक क्षेत्र के गांव मदारपुर कुकुरा  स्थित जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी व जीविका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर सुबह छह बजे ईडी की टीम पहुंची।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते  ही इलाके मे खलबली मच गई। स्कॉलर शिप स्कैम को लेकर छापेमारी की कार्रवाई होने की चर्चा है। कॉलेज गेट पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहा। आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। कॉलेज का निर्माण सन 2013 से शुरू हुआ था। सन् 2016 -17 से कॉलेज शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अतरौली के गांव मदारपुर निवासी राजबहादुर खेतीबाड़ी करते थे। उनका बेटा रामगोपाल जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी मदारपुर का संचालक है। कॉलेज के संचालक रामगोपाल की पत्नी सरोजनी भरावन ब्लाक की ग्राम पंचायत कुकुरा की प्रधान भी है।

बताया गया कि केंद्र सरकार की ओर से स्कालरशिप के ऑडिट के बाद ईडी से जांच कराई जा रही है। इसमें हरदोई सहित कई जिलों को लिया गया है। ईडी टीम ने प्रबंधतंत्र से कॉलेज और हॉस्पिटल के अभिलेख कब्जे में ले लिए हैं और उनकी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed