फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ECCE Educator Recruitment list goes viral even before selection

Hardoi News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती की चयन से पहले ही सूची वायरल

Tue, 05 May 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
ECCE Educator Recruitment list goes viral even before selection
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में आ गई है। चयन प्रक्रिया अभी जारी है लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक कथित चयन सूची वायरल हो रही है। इससे विभाग में खलबली मच गई है। सूची वायरल होने के बाद से सैकड़ों आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन




जनपद के प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राथमिक शिक्षा के लिए ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। विभाग में ईसीसीई एजुकेटर के 210 पदों पर चयन किया जाना है। पद के सापेक्ष 4590 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। ऑनलाइन आवेदनों की रैंडम सूची बनाई जाती है जिसमें पद के सापेक्ष तीन गुना आवेदकों का चयन किया जाना है। चयन सूची में शामिल आवेदकों के अभिलेखों की जांच के उपरांत समिति के निर्णय के अनुसार उनका चयन किया जाता है। विभाग में आवेदन आने के बाद चयन प्रक्रिया चल रही है। चयन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी। विभागीय चयन सूची जारी होने से पूर्व में ही एक चयन सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन

इसमें नियुक्ति पत्र भी शामिल है। चयन सूची जारी होने के बाद आवेदकों में खलबली मच गई है। वह सूची की सत्यता जानने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि वायरल सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका चयन तय हो चुका है। इससे उन अभ्यर्थियों में भारी रोष है जो दिन-रात मेहनत कर मेरिट में स्थान बनाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। अभ्यर्थियों ने विभाग से इस सूची की सत्यता स्पष्ट करने और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर चल रही सूची भ्रामक है। चयन प्रक्रिया अभी चल रही है। चयन समिति के निर्णय के उपरांत ही चयन सूची जारी की जाएगी। आवेदक सूची को लेकर भ्रमित न हो। -राहुल दुबे, जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed