{"_id":"68c8539138cc1cd83a03210b","slug":"earlier-also-officers-kept-ignoring-the-instructions-in-the-matter-of-payment-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137428-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भुगतान के मामले में पहले भी निर्देश हवा में उड़ाते रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भुगतान के मामले में पहले भी निर्देश हवा में उड़ाते रहे अफसर
विज्ञापन
फॉलोअप
- अक्तूबर 2024 में 12 विकास खंडों ने तय सीमा से ज्यादा कर दिया था भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मनरेगा के कार्यों में पहले भी तय सीमा से ज्यादा के भुगतान किए जा चुके हैं। डीएम और सीडीओ के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी सामग्री अंश के भुगतान में सात ब्लॉकों के बीडीओ ने निर्देशों को धता बता दिया। अक्तूबर 2024 में 12 बीडीओ ने तत्कालीन डीएम और सीडीओ के निर्देशों को अनदेखा कर तय अधिकतम सीमा से ज्यादा का भुगतान किया था।
मनरेगा के तहत सामग्री अंश के भुगतान के लिए दस सितंबर को बजट जारी हुआ था। बजट में से 14.18 करोड़ रुपये हरदोई में भुगतान के लिए आवंटित किए गए थे। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने ब्लॉकवार भुगतान के लिए अधिकतम सीमा तय कर दी थी। इसके बावजूद बावन, संडीला, शाहाबाद, कछौना, बेहंदर, हरियावां और कोथावां में आठ लाख रुपये से 67 लाख रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया।
सामग्री अंश के लिए अक्तूबर 2024 में भी भुगतान आया था। अधिकतम सीमा तय होने के बावजूद हरियावां, भरखनी, हरपालपुर, पिहानी, बावन, सांडी, अहिरोरी, टड़ियावां, कछौना, मल्लावां, संडीला और कोथावां में अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया था। इनमें से कछौना, मल्लावां, संडीला और कोथावां में मामूली अतिरिक्त भुगतान हुआ था, लेकिन बाकी आठ ब्लाकों में पौने दो करोड़ रुपये से लेकर सात लाख रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
इनसेट
अक्तूबर 2024 में भुगतान में मनमानी की गवाही देते हैं आंकड़े
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर 2024 में सामग्री अंश का भुगतान आने पर जमकर मनमानी की गई थी। हरियावां विकास खंड में 1.74 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया था। भरखनी में 1.38 करोड़, हरपालपुर में 95 लाख, पिहानी मेें 51.52 लाख रुपये, बावन में51.39 लाख रुपये, सांडी में 26 लाख रुपये, अहिरोरी में नौ लाख रुपये और टड़ियावां में सात लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया था।