{"_id":"68fa5ed10a5689db970cfb80","slug":"e-vehicle-business-increased-market-shined-brightly-during-the-festival-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139229-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-वाहनों का बढ़ा कारोबार, त्योहार पर जमकर चमका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-वाहनों का बढ़ा कारोबार, त्योहार पर जमकर चमका बाजार
विज्ञापन
फोटो-18- ई-वाहनों की खरीद करते लोग। संवाद
हरदोई। सब्सिडी की अवधि बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जमकर उछाल देखने को मिला है। धनतेरस से एक दिन पहले आए आदेश से बाजार में रौनक छा गई। इसका परिणाम यह हुआ कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार ई-वाहनों की खरीद में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दो पहिया वाहनों की खरीद बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
ई-वाहन की खरीद पर पंजीकरण और रोड टैक्स की छूट की अवधि काे दो साल आगे कर दिया है। लोगों को अक्तूबर 2027 तक छूट का लाभ मिलेगा। इस आदेश के बाद लोगों में ईवी खरीदने को लेकर उत्साह बढ़ा है। इसका असर धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी पर भी दिखा। सब्सिडी और रेट कम होने से मांग बढ़ी है। पालिका बाजार स्थित ईवी शोरूम समेत शहर के अन्य शोरूमों पर इस बार बेहतर कारोबार हुआ है।
व्यापारी विभू गुप्ता और जयंत ने बताया कि लीड और लिथियम बैटरी की स्कूटी उपलब्ध हैं। दोनों में ही इस बार बेहतर बिक्री हुई है। बताया कि मार्केट में वाहन 35 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक हैं। बैटरी की रेंज के अनुसार ही लोगों ने खरीदारी की है। अभी तक बिक्री अधिक नहीं होती थी लेकिन इस बार बिक्री में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे ईवी बाजार में भी काफी रौनक छाई रही।