{"_id":"6859918ee86a144ff003095f","slug":"e-rickshaw-drivers-daughter-died-due-to-collision-with-dcm-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133270-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की पुत्री की मौत
विज्ञापन
दिवंगत रौनक।
हरदोई। टहलाने की जिद मासूम के लिए काल बन गई। पिता के साथ मंदिर के लिए निकली मासूम रौनक फिर वापस जीवित घर न आ सकी। हरदोई सीतापुर रोड पर नया गांव के पास डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मासूम की मौत हो गई।
शहर के मिल कॉलोनी निवासी कपिल गुप्ता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह सात वर्षीय पुत्री रौनक उर्फ हनी टहलाने की जिद करने लगी। इस पर वह हनी और छोटी पुत्री मनी (3) को महोलिया शिवपार स्थित काली मंदिर ले जाने के लिए तैयार हो गए।
ई-रिक्शा पर दोनों पुत्रियों को बैठाकर वह जिंदपीर चौराहे पहुंचे। वह महोलिया शिवपार जाने वाली सवारियों के इंतजार में खड़े हो गए। यहां उन्हें दो सवारियां मिलीं। जिन्होंने प्रतापनगर चौराहा के लिए ई-रिक्शा बुक कर लिया। इस दौरान दोनों बच्चे भी ई-रिक्शा पर सवार थे।
विज्ञापन
कपिल सवारियों को प्रतापनगर चौराहे छोड़कर वापस शहर आ रहे थे। इस दौरान बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर रोड पर नयागांव के पास डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे रौनक सिर के बल सड़क पर जा गिरी। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रौनक का शव देखकर मां आकांक्षा गुप्ता बदहवास हो गई।