फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driver dies, companion injured in collision with truck

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, साथी घायल

Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies, companion injured in collision with truck
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग टक्कर लगने से गिर गए। चालके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरे शख्स की हालत भी गंभीर है। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर निवासी अनुज कुमार (30) ई-रिक्शा चलाता था। रविवार शाम वह लखनऊ रोड पर नानकगंज की तरफ से हरदोई शहर आ रहा था। उसके साथ ई-रिक्शा में एक और व्यक्ति सवार था। हरदोई-लखनऊ रोड पर ओला एजेंसी के सामने की तरफ लखनऊ जा रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक अनुज कुमार और सवारी सड़क पर गिर गई। अनुज के ऊपर से ट्रक निकल गया। मौके पर ही अनुज की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से चला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed