{"_id":"62d1ad6795c4262a491a7702","slug":"e-rickshaw-driver-deadbody-found-hardoi-news-knp707739455","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : तख्त पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव,हत्या की आशंका -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : तख्त पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव,हत्या की आशंका -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा चालक का शव घर में तख्त पर पड़ा मिला। गले में चोट के निशान थे। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम मैकपुर निवासी योगेंद्र सिंह (40) ई-रिक्शा चालक था। वह आजाद नगर में पत्नी सविता व छह बच्चों के साथ रहता था। पत्नी ने बताया कि गुरुवार रात वह बच्चों के साथ छत पर सो रही थी।
योगेंद्र नीचे बरामदे में तख्त पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह तख्त पर उसका शव पड़ा मिला। गले में नाखूनों के निशान व खून बह रहा था। सूचना पर गांव से पहुंचे पिता सुभाष सिंह का कहना है कि बेटे के बहू से संबंध अच्छे नहीं थे।
विज्ञापन
आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घर का गेट अंदर से बंद था। उन्होंने हत्या का शक जताया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।