फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw challaned, police asking for pollution control certificate

Hardoi News: ई-रिक्शा का चालान, पुलिस मांग रही प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट

Sat, 29 Nov 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw challaned, police asking for pollution control certificate
- प्रदूषण के आरोप में नहीं हो सकता ई-रिक्शा का चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराने के लिए पुलिस कर्मियों को कार्रवाई की छूट दी गई। नियम तोड़ने वालों का चालान करने की नसीहत दी गई। इसकी आड़ में कुछ पुलिस कर्मी मनमानी करने लगे। बघौली थाने में तैनात दो सिपाहियों ने एक ई-रिक्शा का चालान कर दिया। आरोप है कि चालक के पास ई-रिक्शा का प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट नहीं था। ई-रिक्शा पर 2500 रुपये का चालान किया गया है।
केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक बढ़ते प्रदूषण से चिंतित है। इसके कारण ई-व्हीकल का इस्तेमाल बढ़ाए जाने को लेकर लगातार कवायद हो रही है। दरअसल ई-व्हीकल को लेकर स्पष्ट है कि इससे प्रदूषण नहीं फैलता। जाहिर सी बात है कि ऐसे में ई-रिक्शा का प्रदूषण फैलाने के आरोप में चालान भी नहीं किया जा सकता। बघौली थाने में तैनात सिपाही अतुल तोमर और विक्रम हरी ने थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी ब्रजेश पाल के ई-रिक्शा का चालान कर दिया। आरोप है कि उनके पास प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट नहीं था। ब्रजेश पाल का आरोप है कि दोनों सिपाही उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। ई-रिक्शा सीज करने की धमकी भी दे रहे हैं। पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से भी की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
ई-रिक्शा का चालान प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं किया जा सकता। ई-रिक्शा में इसकी जरूरत ही नहीं होती। अगर किसी ने ऐसा किया है तो निश्चित रूप से अंजाने में किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह

एआरटीओ, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed