{"_id":"6ace69e33b7cbe569d02e1ca","slug":"during-the-tour-of-the-city-shri-ram-beheld-the-grandeur-of-ayodhya-and-redeemed-ahalya-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158355-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नगर दर्शन में श्रीराम ने देखा अयोध्या का वैभव, अहिल्या का किया उद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नगर दर्शन में श्रीराम ने देखा अयोध्या का वैभव, अहिल्या का किया उद्धार
विज्ञापन
फोटो-34- बाल रामलीला चौक में सनातन का झंडा फहराकर शुभारम्भ करते क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह
संडीला/शाहाबाद। श्रीराम लीला कमेटी की ओर से संडीला में 86वीं रामलीला में मंगलवार को कानपुर के कलाकारों ने भगवान श्रीराम के नगर दर्शन और अहिल्या उद्धार की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। वहीं शाहाबादनगर में श्रीराम लीला का शुभारंभ हुआ।
संडीला में कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के नगर भ्रमण के प्रसंग को जीवंत किया। लीला में भगवान श्रीराम के सौम्य स्वरूप, विनम्र व्यवहार और उनके प्रति नगरवासियों के आकर्षण को दर्शाया गया। प्रसंग के अनुसार महर्षि गौतम के श्राप के कारण अहिल्या शिला बन गई थीं। भगवान श्रीराम के चरणों के स्पर्श से उनका उद्धार हुआ और वह दोबारा अपने स्वरूप में आ गईं।
शाहाबाद बाल रामलीला चौक के 54वें मेला महोत्सव का क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने गणेश पूजन के साथ सनातन ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है। हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य निष्ठा का संदेश देती है। संरक्षक डॉ. मुरारीलाल गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श और मर्यादा का प्रतीक है। कोतवाल अरविंद कुमार राय, संस्थापक राजेश वर्मा, अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, सत्यवीर शुक्ला, वासु वर्मा, शिव कुमार गुप्ता, मनीष शर्मा, राजीव गुप्ता, सुमित अग्रवाल, साध्वी कमलेश वर्मा ने लक्ष्मी नारायण की आरती की। अयोध्या के जय शिव रामलीला मंडल के कलाकारों ने श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया। रामलीला मेला पठकाना में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार लीला का कलाकारों ने मंचन किया।