फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   During the inspection of the emergency ward, the principal found patients without sheets on their beds.

Hardoi News: इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में प्राचार्य को बिना चादर बेड पर मिले मरीज

Sat, 22 Nov 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
During the inspection of the emergency ward, the principal found patients without sheets on their beds.
फोटो-08- सेंट्रल लैब का निरीक्षण के दौरान लैब मैनेजर से जानकारी लेते प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शनिवार को परिसर का विभागवार निरीक्षण किया। इस दौरान आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मरीजों के बेड पर चादर न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कई दिनों से चादर की धुलाई न होने की शिकायत की तो प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था से जवाब तलब करने को कहा। इसके अलावा सेंट्रल लैब में बंद रखी मशीनों का इस्तेमाल शुरू करने के निर्देश भी प्राचार्य ने दिए। मरीजों को समस्या होने पर आसपास लिखे मोबाइल नंबरों पर सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने किया। महिला अस्पताल में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बेंचें टूटी मिलने पर उन्होंने इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इमरजेंसी वार्ड में कुछ मरीजों के बेड पर चादर न होने पर कर्मचारियोंं से जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने कई दिनों से चादरों की धुलाई न होने पर कार्यदायी संस्था से जानकारी कर चादरें बिछवाने के निर्देश दिए। सेंट्रल लैब में सभी मशीनों से रक्त नमूनों की जांच करने और कोई मशीन बंद होने पर तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। रक्त नमूनों के परीक्षण में गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अभिरव अवस्थी, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed