फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to the strike, work in banks will remain halted for four consecutive days

Hardoi News: हड़ताल के कारण लगातार चार दिन बैंकों में कामकाज रहेगा ठप

Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Due to the strike, work in banks will remain halted for four consecutive days
हरदोई। बैंकों की हड़ताल स्थगित करने के उद्देश्य से केंद्रीय श्रमायुक्त की मौजूदगी में यूनियन नेताओं और बैंक प्रबंधन व डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेस के बीच हुई वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

अब इसके कारण 24 और 25 मार्च को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इससे पहले 22 मार्च को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा, जबकि 23 मार्च को रविवार का अवकाश है। मतलब यह कि 22 से 25 मार्च तक बैंकों में काम काज नहीं हो सकेगा। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह और अंतिम पखवाड़ा होने के कारण बैंकों की बंदी से कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक राकेश पांडेय ने बताया कि वार्ता में यूनियंस की मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन नई भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग और एकतरफा पीएलआई पर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। उन्होंने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी संगठन तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हड़ताल के समर्थन में 21 मार्च की शाम प्रदर्शन किया जाएगा। उनका दावा है कि हड़ताल के चलते भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक के अलावा ग्रामीण व कोऑपरेटिव बैंकों में भी काम प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed