फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to the necessity of voting at one place, people are getting their names shifted.

Hardoi News: एक स्थान पर वोट की अनिवार्यता से लोग नाम करा रहे शिफ्ट

Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Due to the necessity of voting at one place, people are getting their names shifted.
एक स्थान पर वोट की अनिवार्यता से लोग नाम करा रहे शिफ्ट
विज्ञापन

- एसआईआर अभियान : मतदाताओं में दिखी जागरूकता
- दूसरे जनपद से आने और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए आ रहे फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में एक की स्थान पर एक मतदाता के नाम की बाध्यता से लोग अपने नामों को अपनी सुविधानुसार शिफ्ट करा रहे हैं। इसके लिए मतदाता बूथ लेवल आफीसर के साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन भर कर जमा कर रहे हैं। एक ही स्थान की मतदाता सूची में नाम की बाध्यता से मतदाताओं में वोट शिफ्ट कराने के प्रति जागरूकता भी दिख रही है।
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के पहले चरण में अक्तूबर 2025 तक की सूची में शामिल नामों से एसआईआर फार्म भरवाए गए। साल-2003 की मतदाता सूची में शामिल रहे मतदाता के साथ ही उनके माता-पिता, दादी-दादा के नाम होने पर मैपिंग की व्यवस्था दी गई थी। अभियान के पहले चरण में करीब 2.26 लाख मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में चिह्नित हुए। जिन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने स्तर से नोटिस प्रिंट कर जारी करवा रहे हैं। जिस पर सात दिन के अंतराल पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे जनपदों और यहां की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं ने अपने नाम अपनी सुविधानुसार शिफ्ट कराने के प्रति दूसरे चरण में जागरूकता दिखाई है। पहले चरण में इस श्रेणी के फार्म भरवाए जाने की प्रक्रिया नहीं हुई थी। जिससे दूसरे चरण में अब एक जनपद से दूसरे जनपद और एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नाम शिफ्ट कराए जाने के लिए फार्म आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस एक :
नाम : प्रांशी
प्रांशी और परिवार के छह सदस्यों के नाम कानपुर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 चौबेपुर की मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में वह लोग विधानसभा क्षेत्र हरदोई के मोहल्ला सिविल लाइन्स में रह रहे हैं और यही पर अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराना चाहते हैं। प्रांशी ने हरदोई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन संख्या-301 पर नाम शिफ्ट कराने के लिए बीएलओ को आवेदन दिया है।
---
केस दो :
नाम : राहुल कुमार
-गाजियाबाद में परिवार सहित रहने से वहीं पर पत्नी और बच्चों को मिलाकर चार नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। अब उनका गाजियाबाद से स्थानांतरण हो गया है। जिससे वह अपना नाम विधानसभ निर्वाचन क्षेत्र हरदोई के पोलिंग स्टेशन संख्या 243 पर पैतृक मकान के पता पर मतदाता सूची में शिफ्ट कराना चाहते हैं। उन्होंने पोलिंग स्टेशन संख्या-243 की बीएलओ को गाजियाबाद से नाम यहां की मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरकर दिया है।
---
नाम : अनिल कुमार
- अब उनका नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हरदोई की मतदाता सूची में शामिल रहा। उन्होंने अब नाम विधानसभा क्षेत्र बालामऊ में आने वाले पैतृक गांव की मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने अपने साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के भी नाम विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची में बालामऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सूची में ही शामिल किए जाने के लिए बीएलओ को आवेदन दिए हैं।

---
नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस पर छह फरवरी तक प्रक्रिया पूरी की जानी है, जबकि नाम शिफ्ट कराने के लिए अब लोगों की तरफ से फार्म भरे जा रहे हैं। बीएलओ के माध्यम से प्राप्त होने वाले फार्मों में जनपद के अंदर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जांच-पड़ताल के बाद निर्णय लिया जाएगा। जबकि दूसरे जनपद से जिले में आने और जाने वाले मतदाताओं के फार्म पर संबंधित जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी से जिला निर्वाचन अधिकारी रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विवरण सही पाए जाने पर निर्णय लेंगे।
- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed