फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to less water in the canal, the tail is not reaching

नहर में पानी कम होने से टेल तक नहीं पहुंच रहा

Tue, 01 Mar 2022 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Due to less water in the canal, the tail is not reaching
हरदोई। शारदा नहर की लखनऊ ब्रांच में पानी कम होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे बेहंदर इलाक़े के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बेहंदर विकास खंड के अधिकतर गांवों में बड़ी संख्या में किसान गेहूं की फसल करते हैं। धान की कटाई के बाद अधिकांश किसान खेतों में गेहूं की खेती करते हैं।
विज्ञापन

लगभग 15 दिनों से शारदा नहर में पानी कम होने से किसानों को निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इस समय गेहूं की फसल में पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य फसलों में भी सिंचाई की जरूरत है, लेकिन किसानों को नहर में कम पानी होने से टेल तक नहीं पहुंच रहा, जिससे किसान निजी संसाधनों से गेहूं की सिंचाई कर रहे हैं।
करोंदी खेड़ा निवासी किसान श्रीराम का कहना है कि नहर में पानी कम है, पूरा पानी आ जाए, तो किसानों का बोझ कम हो जाएगा। कहा कि डीजल बहुत मंहगा है और पंपिंग सेट से सिंचाई करनी कठिन है।

इस समय रबी की फसल के लिए पानी की जरूरत है। गौसापूर गांव के नरेंद्र ने कहा कि 15 दिनों से नहर में पानी कम होने से टेल तक नहीं पहुंच रहा है। गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पंपिंग सेट किराये पर लेकर सिंचाई कर रहे हैं।
डीजल भी महंगा हो गया है। इस समय गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है। हेवली निवासी किसान कपिल कुमार उर्फ अन्नू बताते हैं कि इस समय नहर में पानी कम है।
गेहूं की फसल को पानी की जरूरत है, लेकिन टेल से पानी निकल नहीं रहा है। सिंचाई के लिए पंपिंग सेट और डीजल की व्यवस्था में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed