{"_id":"688fa385c73fd538e108c741","slug":"due-to-fault-in-the-line-the-power-supply-of-asha-nagar-substation-was-cut-for-six-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135320-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाइन में खराबी से छह घंटे गुल रही आशा नगर उपकेंद्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाइन में खराबी से छह घंटे गुल रही आशा नगर उपकेंद्र की बिजली
विज्ञापन
हरदोई। बजट खर्च होने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। रविवार को आशा नगर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फॉल्ट आने से छह घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को न सिर्फ गर्मी और असुविधा झेलनी पड़ी।
उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन किया तो कॉल ही रिसीव नहीं हुई और न ही अवर अभियंता ने फोन उठाया। ऐसे में उपभोक्ता कहते दिखे कि मंडलायुक्त के आदेश का भी बिजली विभाग के अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ता है।
आशा नगर, कैनाल रोड, चंदीपुरवा और जेल रोड समेत कई मोहल्लों के करीब आठ हजार उपभोक्ता इस उपकेंद्र से जुड़े हैं। रविवार सुबह 10 बजे बिजली गुल हो गई। जर्जर तारों और लोकल फॉल्ट की वजह से अक्सर यहां बिजली की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन इस बार आपूर्ति शाम चार बजे ही बहाल हो सकी।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जब उपकेंद्र और अवर अभियंता को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई। अवर अभियंता अभिषेक यादव ने बताया कि लाइन दुरुस्त होने के बाद सप्लाई चालू की गई। उधर, सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।