फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to enmity, father and son kidnapped the mason, injured him with sharp weapons and threw him on the roadside

Hardoi News: रंजिश में राजमिस्त्री को उठाकर ले गए पिता पुत्र, धारदार हथियारों से घायल कर सड़क किनारे फेंका

Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, father and son kidnapped the mason, injured him with sharp weapons and threw him on the roadside
हरदोई। एक साल पुराने विवाद में गांव के ही पिता पुत्र समेत चार लोग दो बाइक से राजमिस्त्री को जबरन बाइक से बैठाकर ले गए। बिलग्राम रोड पर स्थित कटैया गांव में राजमिस्त्री के साथ मारपीट कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर एक प्राइवेट अस्पताल के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल के पिता की तहरीर पर चार लोगों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुरुदयाल पुरवा निवासी प्रतिपाल राजमिस्त्री है। रविवार सुबह वह हरदोई सवायजपुर मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में उसे नहलाने के बाद चिकित्सक ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि इतवारी की तहरीर पर छुन्नू, उसके पुत्र राजू व इननके साथियों पप्पू और नन्हें के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हमलावरों में शामिल एक शख्स की पुत्री को इतवारी के भाई का साला अपने साथ ले गया था। इसी को लेकर आरोपी रंजिश मानते थे और घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed