{"_id":"6894df9b429b7cf7d306ee56","slug":"due-to-burning-of-insulator-there-was-no-electricity-in-the-medical-college-for-two-and-a-quarter-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135507-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इंसुलेटर जलने से सवा दो घंटे मेडिकल कॉलेज में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इंसुलेटर जलने से सवा दो घंटे मेडिकल कॉलेज में गुल रही बिजली
विज्ञापन
हरदोई। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सवा दो घंटे तक बिजली गुल रही।
बिजली न होने से मरीजों के ओपीडी के पर्चे नहीं बन सके। काफी देर इंतजार करने के बाद मैनुअल पर्चे बनाए गए। चिकित्सक मरीजों को परामर्श देने में पसीना बहाते नजर आए। दवाएं लेने में भी मरीज पसीने से तरबतर हो गए। सेंट्रल लैब सहित एक्सरे और सीटी स्कैन कक्ष में जांचे ठप रहीं और मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
मेडिकल कॉलेज में बिजली की समस्या मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल हो गई और सवा दो घंटे तक मरीजों और उनके तीमारदारों का परेशान होना पड़ा। मेडिकल कॉलेज को 33 केवी उपकेंद्र बेलाताली से बिजली दी जाती है। सुबह करीब सवा दस बजे 33 केवी मुख्य लाइन का इंसुलेटर जल गया। इस कारण से मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। महिला अस्पताल में तो बैकअप व्यवस्था होने से बिजली की समस्या नहीं हुई लेकिन पुरुष अस्पताल में बिजली चली गई।
बैकअप न होने से कंप्यूटर बंद हो गए और पर्चे नहीं बन सके। मरीजों को बाहर बने काउंटर से पर्चा बनवाना पड़ा। आधा घंटे बाद मैनुअल पर्चे भी बनाए गए। इसके अलावा मरीजों को बिना बिजली के पसीना बहाते हुए चिकित्सक से परामर्श लेना पड़ा और दवा भी लेनी पड़ी। इंसुलेटर बनने पर सवा दो घंटे बाद साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
जांचें भी ठप, सवा दो घंटे बैठे रहे मरीज
हरदोई। सेंट्रल लैब में भी बिजली के लिए कोई बैकअप व्यवस्था न होने के कारण जांचें ठप हो गईं। पंजीकरण काउंटर के कंप्यूटर बंद होने से मरीजों के सैंपल नहीं लिए जा सके और बिजली के अभाव में कोई जांच मशीन भी काम नहीं कर सकी। वहीं एक्सरे और सीटी स्कैन मशीनें भी बंद हो गईं। एक्सरे कक्ष के बाहर वैसे तो जनरेटर लगा हुआ है लेकिन वह मशीनों का लोड नहीं ले सकता। ऐसे में मशीनें काम नहीं कर पा रही हैं। मरीजों के एक्सरे भी 12.30 बजे के बाद हो सके।
ठंडे बस्ते में पड़ा उपकेंद्र का निर्माण
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में 33 केवी का एक उपकेंद्र बनना प्रस्तावित है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से बिजली विभाग को करीब चार करोड़ रुपये बजट भी दिया जा चुका है लेकिन बिजली के अधिकारियों की ओर से अभी तक निर्माण कार्य ही नहीं शुरू कराया गया। ऐसे में अब उपकेंद्र का निर्माण ठंडे बस्ते में पड़ा है।
मुख्य लाइन का इंसुलेटर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। करीब 12.30 बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई। अब मेडिकल कॉलेज को निर्बाध आपूर्ति दी जा रही है। -प्रभात कुमार, अवर अभियंता, बेतालाती उपकेंद्र