फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DSO said ration distribution will be done in the presence of nodal officer in hardoi

हरदोई: डीएसओ ने कहा, नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में होगा राशन का वितरण, एक से 12 मई तक बंटेगा राशन

Wed, 29 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
DSO said ration distribution will be done in the presence of nodal officer in hardoi
हरदोई में कोविड-19 महामारी के चलते मई 2020 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण को लेकर अतिरिक्त प्राविधान किए गए हैं। डीएसओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद की सभी दुकानों पर खाद्यान्न नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न कराया जाएगा। बताया कि मई में सामान्य आवंटन का राशन वितरण 1 से 12 मई तक वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसओ ने कहा कि राशन वितरण में जिन कार्डधारकों के किसी तकनीकी समस्या के कारण अगूंठे के निशान का प्रमाणीकरण नहीं होता है, उन्हें प्राक्सी के आधार पर 12 मई तक राशन दिया जाएगा। वितरण के दौरान अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति कार्ड पर निशुल्क प्राप्त होगा। पात्र गृहस्थी कार्डों पर प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं व 2 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डों में मनरेगा ऐक्टिव जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग के पंजीकृत निर्माण समिति व नगर विकास विभाग में पंजीकृत दैनिक श्रमिकों को राशन निशुल्क दिया जाएगा। जबकि अन्य पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 12 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed