{"_id":"58406a1a4f1c1b2616de5f8f","slug":"drunken-young-man-attempted-suicide-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के कुंईया गांव में नशे में धुत युवक ने पत्नी पर दूसरे के साथ संबंध होने क ा आरोप लगाते हुए पीट दिया। बचाव के लिए पत्नी पड़ोसियों के घर चली गई। इस पर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग की चपेट से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पिहानी क ोतवाली के कुंइया गांव निवासी झब्बू लाल का बेटा गजराज (35) बुधवार देर शाम नशे में धुत होकर घर आया था। वह पत्नी पर दूसरे के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगा। पत्नी ने गालीगलौज का विरोध किया तो उसे डंडे से पिटने लगा। पिटाई से बचने के लिए गुड्डी पड़ोसी के घर चली गई।
विज्ञापन
इसी दौरान गजराज ने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी शैलेंद्र मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आग की चपेट से अलग किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन