फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   drunken man threw fire on little girl

शराबी ने आग फेंककर बच्ची को जलाया, गंभीर

Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
drunken man threw fire on little girl
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के पिपोना गांव में शनिवार शाम घर के बाहर आग ताप रही बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने शराबी को देखकर शोर मचा दिया। इससे गुस्साए शराबी युवक ने बच्ची पर जलती लकड़ी फेंक दी। इसमें बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे आरोपी भाग गया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिपोना निवासी रामविलास ने बताया कि सर्दी में उसके दरवाजे आग तापी जा रही थी। शनिवार शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ उसकी छह साल की बेटी शिवकुमारी भी आग ताप रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी नारेंद्र पुत्र मुरली नशे में वहां आया। उसे देखकर बच्चों ने शोर मचा दिया। इससे गुस्साया युवक गाली-गलौज कर बच्चों को खदेड़ने लगा। भागने का प्रयास कर रही शिवकुमारी पर युवक ने जलती लकड़ी फेंक दी। आग की चपेट में आकर शिवकुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी व उसके भाई नन्हक्के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ फूलचंद्र सरोज बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed