{"_id":"590234ae4f1c1bbc62c0cb94","slug":"drunken-man-found-guilty-of-murder-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : Amar ujala
थानाक्षेत्र के अछुआपुर निवासी युवक बुधवार रात नशे में धुत मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
हरियावां थाना क्षेत्र के अछुआपुर निवासी मनोज (35) पुत्र गंगाराम बुधवार रात घर के बाहर नशे में धुत बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन उसे अंदर लाए तो कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तुरंत उसे टड़ियावां सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मां गंगा ने गांव के ही लोगों पर बेटे को शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। बताया कि शाम 6 बजे तीन लोग बेटे को बुलाकर ले गए थे। वह उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि दो महीना पहले भी यह लोग उसके मकान पर कब्जे के नीयत से घुसे थे। इस संबंध में उसने थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने उन लोगों को मकान पर कब्जा करने से रोक दिया था। घटना की सूचना पर गुरुवार को पुलिस पहुंची। मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ दीनानाथ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन