फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drunken bridegroom looking daughter denied marriage

शराबी दूल्हा देख कन्या ने किया शादी से इनकार

Wed, 19 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 19 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drunken bridegroom looking daughter denied marriage
शादी - फोटो : प्रतिकात्मक

माधौगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार को सेलापुर गांव में शराब के नशे में पहुंचे वर को देखकर  दुल्हन  ने शराबी लड़के के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके चलते बारात दुल्हन विदा कराए बिना ही बैरंग हो गई।

विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर निवासी रामचंद्र ने बेटी आरती की शादी इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी लीला के बेटे नीरज से तय की थी। सोमवार को बारात आई थी।
विज्ञापन


द्वारचार की रस्म होनी थी। इसके चलते बैंड बाजा के साथ बारात निकाली। जिसमें दूल्हा बने नीरज काफी शराब पिए थे। द्वाराचार के दौरान ही वह गांडी से नीचे उतर आए और झामते हुए डांस करने का  प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज पर उतारू हो गए। लोग समझा बुझाकर नीरज को गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उसने उल्टी करना चालू कर दिया। मामले की जानकारी दुल्हन तक पहुंच गई।


उसने परिजनों से राय लेने के बाद शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत लगाकर लड़की को काफी समझाने का प्रयास किया। पर उसका कहना था कि शराबी पति होने से बेहतर बिना शादी रहना होगा। इसके बाद बारात बगैर दूल्हन के बैरंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed